डेहरी में रक्षाबंधन पर्व की धूम, भाई-बहन के अटूट प्रेम से गूंजा क्षेत्र।


संवाददाता पारस नाथ दुबे 


डेहरी रोहतास।डेहरी ऑन सोन में रक्षाबंधन का पवित्र पर्व बड़े ही उत्साह और भावुक माहौल में मनाया जा रहा है।


सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल है, बहनें अपने भाइयों के लिए सुंदर राखियां और मिठाइयां खरीद रही हैं।


हर गली-मोहल्ले में "भैया मोरे राखी के बंधन को निभाना" जैसे पारंपरिक गीत गूंज रहे थे।


यह त्योहार भाई और बहन के अटूट और पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जिसे कोई तोड़ नहीं सकता।


बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा के कवच के रूप में राखी का धागा बांधा।


राखी बांधते ही कई बहनों की आंखों में खुशी और भावुकता के आंसू छलक पड़े।


बहनों ने अपने भाइयों से एक ही प्रार्थना की कि यह बंधन जीवन भर कभी न टूटे।


भाइयों ने भी अपनी बहनों को जीवन भर रक्षा करने का वचन दिया।


साल में एक बार आने वाला यह पर्व पूरे क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम को और मजबूत कर रहा है। भाई के प्रति यह रक्षाबंधन एक अटुट विश्वास का प्रतीक है।


 लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि दो दिलों को जोड़ने वाला एहसास है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट