प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का वीडियो प्रसारित करने वाला युवक गिरफ्तार

बरसठी (जौनपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो बनाकर प्रसारित करने के मामले में बरसठी पुलिस ने निगोह निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी आनंद सागर (26) पुत्र गणेश सरोज को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाकर प्रसारित किया था। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मु0अ0सं0 343/2026 के तहत धारा 352, 351(1)(सी) बीएनएस और आईटी एक्ट की धारा 67 में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में चालान भेज दिया।

कार्रवाई  पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ विजय कुमार चौधरी के मार्गदर्शन और प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव  के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार वर्मा और हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र पासवान शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करने और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से बचने की अपील की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट