चांद थाना पुलिस ने 132.695 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 03, 2026
- 12 views
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार
कैमूर:- गुप्त सूचना के आधार पर चांद थाना पुलिस ने औघड़ की मरई जिगना के पास छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से कुल 132.695 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ बिना नंबर प्लेट का एक टोटो जब्त किया है और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब में रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की की 750 एमएल वाली 12 बोतल, 375 एमएल वाली 23 बोतल, 8PM गोल्ड की 180 एमएल वाली 39 बोतल, किंगफिशर बियर की 500 एमएल वाली 10 बोतल और 8PM रेडियो व्हिस्की की 180 एमएल वाली 560 बोतल शामिल हैं।
बरामद शराब की कुल मात्रा 132.695 लीटर बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने विकास कुमार, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता मंगल यादव, ग्राम धनेछा, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर को विधिवत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त विकास यादव का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ दुर्गावती थाना कांड संख्या 63/24, दिनांक 11 मार्च 2024 को आईपीसी की धारा 399 और 402 तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज है। वहीं कांड संख्या 368/23, दिनांक 27 अक्टूबर 2023 को बिहार मद्यनिषेध एवं संशोधित अधिनियम की धारा 30(a) के तहत प्राथमिकी दर्ज है। इसके अलावा दुर्गावती थाना कांड संख्या 318/26, दिनांक 1 अगस्त 2026 में विकास यादव और भीषम यादव, दोनों पिता मंगल यादव, ग्राम धनेच्छा के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं दुर्गावती थाना कांड संख्या 28/26, दिनांक 22 जनवरी 2026 में भी BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


रिपोर्टर