तीन मवेशियों के साथ पिकअप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 04, 2026
- 1 views
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर:-- जिले के चांद थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन मवेशियों से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से दो मवेशी तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम बघैला मोड़ के पास से मवेशियों को पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर BR-45GB2864) को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से तीन मवेशी बरामद किए गए। मामले में पुलिस ने रिजवान अंसारी, पिता स्व. उस्मान अंसारी, ग्राम डुमरी तथा मोनिल कुमार, पिता महेंद्र नट, ग्राम जेवरी, दोनों थाना दुर्गावती, जिला कैमूर, को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वाहन एवं मवेशियों को जब्त कर लिया है। इस संबंध में चांद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर