तलेन में गोगा नवमी पर निकली निशान यात्रा


 तलेन । तलेन नगर में शनिवार के शाम 6 बजे गोगा नवमी के अवसर पर वाल्मीकि समाज की ओर से विशाल निशान यात्रा का आयोजन किया गया। निशाना यात्रा  वाल्मीकि मोहल्ले स्थित  मंदिर से  डीजे ढोल से के साथ शुरू हुई।यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। मार्ग में नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया  तथा केले व फ्रूटी  व आदि का वितरण किया गया।


समाज के लोग बैंड बाजे और ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए गोगा देव का स्मरण कर रहे थे। वाल्मीकि समाज के युवा गोगादेव महाराज की छड़ी (निशान) लेकर आगे चल रहे थे। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। निशाना यात्रा  उगल नदी के किनारे पहुंची। वहां छड़ी और गोगादेव महाराज का पूजन किया गया।  मंदिर पर महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट