दही-हांडी महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 06, 2026
- 1 views
एसडीओ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन
रोहतास। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बिक्रमगंज स्थित अनजवित सिंह कॉलेज मैदान में रविवार को दही-हांडी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज दिलीप कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान मैदान में श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।उद्घाटन के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि दही-हांडी जैसे पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए आयोजकों को बधाई दी।महोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ दही-हांडी महोत्सव में सहभागिता की। पारंपरिक रंग और धार्मिक उत्साह के बीच आयोजन स्थल का माहौल पूरी तरह कृष्णमय नजर आया।कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने दायित्व स्थल पर मौजूद रहे और भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई।प्रशासन एवं आयोजकों की समन्वित व्यवस्था के बीच दही-हांडी महोत्सव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।इस बीच नगर परिषद के पूर्व सभापति गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता,वार्ड पार्षद राजा पटेल आदि उपस्थित थे।


रिपोर्टर