जतिन दास की शहादत के 100 वर्ष की ओर, डेहरी में 13 सितंबर 2026 को नागरिक कार्यक्रम


संवाददाता पारसनाथ दुबे


 डेहरी रोहतास।लाहौर जेल में 63 दिन के आमरण अनशन के बाद शहीद हुए अमर क्रांतिकारी जतिन दास की 13 सितंबर को 97वीं शहादत वर्षगांठ है। 2029 में उनकी शहादत के 100 वर्ष पूरे होंगे।


इस अवसर पर बंदी अधिकार आंदोलन की ओर से 13 सितंबर 2026 को डेहरी में बड़ा नागरिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


आंदोलन के संयोजक संतोष उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि जेलों की वर्तमान स्थिति और बंदी अधिकारों पर विमर्श है। जतिन दास ने राजनीतिक बंदियों के मानवीय व्यवहार के लिए प्राण दिए थे, आज भी बंदियों को हथकड़ी-बेड़ी में घसीटा जाना न्याय व्यवस्था पर सवाल है।


कार्यक्रम को व्यापक नागरिक पहल बनाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं, शिक्षकों और युवाओं की नागरिक समिति बनाई जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट