बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर, छात्राओं ने लिया बाल विवाह रोकने का संकल्प


संवाददाता पारसनाथ दुबे


 डेहरी रोहतास। प्रेमनगर स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में रविवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर का उद्देश्य छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों, शिक्षा के महत्व और बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास द्वारा 'सखी वार्ता' के माध्यम से छात्राओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।


इस मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक मोहम्मद शमीम अंसारी ने कहा कि बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के लिए शिक्षा, जागरूकता और सामूहिक भागीदारी जरूरी है। इसके लिए परिवार, विद्यालय और समाज को मिलकर काम करना होगा।


कार्यक्रम में छात्राओं ने बाल विवाह का विरोध करने और शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। अंत में सभी छात्राओं के बीच बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लोगो वाली डायरी, पेन और अल्पाहार का वितरण किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट