सड़क दुर्घटना में तिलौथू थाना की ASI सुप्रिया कुमारी घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 07, 2026
- 1 views
रोहतास।डेहरी-अकबरपुर NH-119 मुख्य मार्ग पर अमझोर थाना क्षेत्र के सरैया गांव के समीप सोमवार की शाम क़रीब 4 बजे हुई सड़क दुर्घटना में तिलौथू थाना की एएसआई सुप्रिया कुमारी घायल हो गईं। दुर्घटना में उनके साथ बाइक पर सवार एक युवक को भी चोट लगी है। मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई सुप्रिया कुमारी एक युवक के साथ बाइक से तिलौथू थाना से तिलौथू बाजार की ओर जा रही थीं। इसी दौरान सरैया गांव के समीप उनकी बाइक दूसरी बाइक से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना तिलौथू थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तिलौथू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष शुभम कुमार ने दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौथू में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौथू में अमझोर सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश कुमार दास भी पहुंचे और घायल पुलिस पदाधिकारी एवं युवक का हाल जाना। वहीं, दुर्घटना में शामिल दोनों बाइकों को तिलौथू थाना लाने का निर्देश थाना अध्यक्ष शुभम कुमार ने दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


रिपोर्टर