यूजीसी वापसी, एस सी एस टी एक्ट सहित अन्य जातिवादी कानूनों व अयोग्यता आरक्षण की समापन, आर्थिक आधार पर आरक्षण सहित संरक्षण की मांग
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 08, 2026
- 1 views
अपराधी सरकार के विरुद्ध राष्ट्रवादियों का धरना प्रदर्शन
अखिल भारतीय समाचार टीम
कैमूर---- सवर्ण समाज जिला इकाई कैमूर के आवाहन पर सोमवार को यूजीसी वापसी एस सी एस टी एक्ट सहित अन्य जातिवादी कानूनों की समापन व योग्यता आरक्षण सहित आर्थिक आधार पर संरक्षण की मांगो को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे मार्च के शुरुआत पटेल कॉलेज मैदान भभुआं से प्रारंभ हुई, हाथों में भागवा झंडा लेकर प्रदर्शनकारियों ने जय भवानी जय परशुराम के नारे लगाए मार्च करते हुए जिला मुख्यालय तक पहुंच कर जिला अधिकारी कैमूर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप,
आंदोलन में शामिल लोगों ने कहां कि उनकी मांगे केवल किसी एक वर्ग के हित से जुड़ी नहीं है, बल्कि वह आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक आधार का प्राथमिकता देने और कानून का दुरुपयोग को रोकने की मांग कर रहे हैं प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक UGC रोलबैक SC ST एक्ट में संशोधन और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग पर सरकार सकारात्मक निर्णय नहीं लेती तो आंदोलन जारी रहेगा ।
प्रदर्शन कार्यो ने केंद्र की भाजपा सरकार को भी चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आगामी समय में भाजपा के बहिष्कार और चुनाव में मतदान नहीं करने का अपील जैसे राजनीतिक कदम उठाया जाएगा आंदोलन में शामिल लोगों ने SC ST एक्ट को लेकर के अपनी आपत्तियां जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि कई मामले में कानून का कथित रूप से दुरुपयोग कर स्वर्ण समाज एवं अन्य वर्ग के लोगों को परेशान किया जाता है प्रदर्शनकारियों ने सरकार को ऐसे मामले में निष्पक्ष जांच और कानून के दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक संशोधन की मांग की


रिपोर्टर