डेहरी डालमियानगर नगर परिषद में करोड़ों की लूट! 2mm सरिया से बने सभी सीमेंट चबूतरे टूट कर धराशाई, गुणवत्ता पर बड़े सवाल


संवाददाता पारसनाथ दुबे


 डेहरी रोहतास।डेहरी डालमियानगर नगर परिषद में विकास कार्यों के नाम पर भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आ रहा है। नगर परिषद द्वारा सभी वार्डों में बनवाए गए सीमेंट के चबूतरे निर्माण के कुछ ही महीनों में टूट कर बिखर गए हैं।


स्थानीय लोगों के अनुसार चबूतरा निर्माण में मात्र 2mm की पतली रड का इस्तेमाल किया गया है, जबकि मानक के अनुसार 8mm से 10mm का सरिया लगना चाहिए था। घटिया सामग्री और बिना मजबूती के बनाए जाने के कारण कोई भी चबूतरा ज्यादा दिन नहीं टिक सका।


आलम यह है कि जो चबूतरे बचे भी हैं, वे लोगों के बैठने लायक नहीं रहे और दिन भर उन पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इससे नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


लोगों का आरोप है कि इस पूरे निर्माण कार्य में सरकारी पैसे का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हुआ है और ठेकेदार व अधिकारियों की मिलीभगत से लाखों रुपये का घोटाला किया गया है।


नागरिकों ने जिलाधिकारी रोहतास और नगर विकास विभाग से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट