उप विकास आयुक्त ने अवैध नर्सिंग होम बंद करने का दिया सख्त निर्देश
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 08, 2026
- 1 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।उप विकास आयुक्त डॉ० आकांक्षा आनंद ने आज तिलौथू प्रखंड का भ्रमण कर विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षात्मक बैठक में डीआरडीए निदेशक मनीष कुमार, जिला विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार सहित सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में उप विकास आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लंबित आवासों को जल्द पूरा करने, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत यूजर चार्ज वसूली और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में तेजी लाने का निर्देश दिया।
उन्होंने तिलौथू में चल रहे सभी *अनरजिस्टर्ड नर्सिंग होम और अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों को तत्काल बंद करने* के लिए एसडीएम डेहरी को निर्देशित किया। वहीं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत Live Bharat Net शून्य रहने पर BSNL को नेटवर्क शीघ्र चालू करने को कहा।
इसके बाद उन्होंने मध्य विद्यालय पतलुका, HWC पतलुका और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। मध्य विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर चेतना सत्र का शुभारंभ किया और जल्द एस्ट्रोनॉमी लैब शुरू करने की बात कही। अंत में इंद्रपुरी सोन बैराज का भी निरीक्षण किया।


रिपोर्टर