जिला आंतरिक संसाधन समिति की बैठक में राजस्व संग्रहण की समीक्षा


रोहतास।जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में जिला आंतरिक संसाधन समिति की बैठक हुई,जिसमें जिले के विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे राजस्व संग्रहण की विभागवार समीक्षा की गयी। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के राजस्व संग्रहण के निर्धारित लक्ष्य एवं उसके विरुद्ध प्राप्त उपलब्धि की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने राजस्व संग्रहण में प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने तथा लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने राजस्व विभाग,खनन विभाग,सभी कार्यपालक पदाधिकारियों,सभी अंचल अधिकारियों तथा सभी अभियंत्रण विभागों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित राजस्व संग्रहण के निर्धारित लक्ष्य को ससमय प्राप्त करने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व संग्रहण से संबंधित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन करने का भी निर्देश दिया। उनके द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि राजस्व संग्रहण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए निर्धारित राजस्व संग्रहण लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जाय। उन्होंने विभागीय स्तर पर नियमित अनुश्रवण एवं समीक्षा करने पर भी बल दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि राजस्व संग्रहण प्रशासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है। अतः सभी संबंधित विभाग एवं पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए राजस्व संग्रहण के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर समाहर्ता ललित भूषण रंजन एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट