कक्षा 8 का छात्र श्रवण कुमार लापता, दुर्गावती थाने में दिया गया आवेदन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 12, 2026
- 13 views
संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-------- ग्राम पंचायत धड़हर के ग्राम धड़हर निवासी अशोक राम का 15 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार श्रवण कुमार 10 सितंबर 2026 की शाम करीब 4 बजे घर से निकला इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
श्रवण कुमार उम्र 15 वर्ष कक्षा 8 का छात्र है। लापता होने के समय उसने काला शर्ट, काला पैंट और टोपी पहन रखी थी। उसके अचानक लापता होने से परिजन काफी चिंतित हैं।
मामले को लेकर परिजनों द्वारा दुर्गावती थाने में आवेदन देकर छात्र की तलाश कराने की गुहार लगाई गई है। पुलिस से छात्र का पता लगाने में सहयोग की मांग की गई है।
परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को श्रवण कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे तो तत्काल परिजनों अथवा दुर्गावती थाना पुलिस को सूचना दें, ताकि छात्र को सकुशल घर वापस लाया जा सके।


रिपोर्टर