समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने प्रतापगढ़ में जन चौपाल के माध्यम से जागरूक किया।
- राजेश कुमार शर्मा, सहायक संपादक - उत्तर प्रदेश
- Sep 12, 2026
- 1 views
भदोही : दिनांक 11 सितम्बर को *समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी एवं प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री श्याम लाल पाल जी* के निर्देश पर जनपद प्रतापगढ़ के विधान सभा रानीगंज के ग्रामसभा बाहीपुर व विधान सभा सदर के अंतर्गत ग्राम सभा दहिलामऊ तथा देवकली सहित कई अन्य गाँवों में पीडीए जन चौपाल/जन पंचायत एवं कैडर पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *समाजवादी पार्टी के जनपद भदोही के जिला महासचिव श्री हृदय नारायण प्रजापति* ने उपस्थित पीडीए समाज के लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों तथा माननीय अखिलेश यादव जी के विचारों से अवगत कराते हुए समाजवादी पार्टी की सरकार मे हुए विकास कार्यो एवं जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे मे बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी जनता के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई गई थी, जो ये तानाशाही भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पुनः उन योजनाओ को शुरु किया जायेगा।
श्री प्रजापति ने आगामी 2027 के विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए तथा उत्तर प्रदेश साइकिल का परचम लहराने के लिए उपस्थित पीडीए समाज के लोगों से हाथ जोड़कर अपील की। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


रिपोर्टर