गुड़ कारखाने का एसडीओ ने किया निरीक्षण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 12, 2026
- 10 views
रोहतास। अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर डेहरी रोड स्थित वीआईपी कॉलोनी के महादेव ट्रेडर्स में संचालित गुड़ कारखाने का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारखाना परिसर में साफ-सफाई, कार्य संचालन एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।निरीक्षण के क्रम में कारखाना परिसर में पाई गई कुछ कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संचालक को आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया गया। साथ ही परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा निर्धारित आवश्यक मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया।अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित संचालक को निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों का शीघ्र एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के प्रतिष्ठानों एवं कारखानों में निर्धारित नियमों और मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।प्रशासन की ओर से कहा गया कि प्रतिष्ठानों के संचालन में स्वच्छता, सुरक्षा एवं निर्धारित मानकों का अनुपालन नहीं करने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण एवं जांच की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।


रिपोर्टर