मृत महिला जिवित मिली पूर्व में कांड हैं दर्ज


रोहतास ।जिला के डिहरी मुफसिल थाना अंतर्गत शकुंतला देवी उर्फ कांति देवी का विवाह वर्ष 2014 में हुआ था। उक्त मामले में ससुराल पक्ष के विरुद्ध महिला की हत्या किए जाने का आरोप उसके पति एवं ससुर पर लगाया गया था एवं डिहरी नगर थाना कांड सं-329/14, दिनांक- 20.08.2014 दर्ज किया गया।

 उक्त महिला जीवित है तथा झारखंड राज्य के गढ़वा जिला में रह रही है। जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक, रोहतास को दी गई । पुलिस अधीक्षक रोहतास के निर्देशन में सत्यापन हेतु पुलिस टीम को गढ़वा जिला, झारखंड भेजा गया, जहाँ से उक्त महिला को सकुशल बरामद कर रोहतास लाया गया है।

 पुलिस के द्वारा उक्त महिला पर गुमराह करने के आरोप में FIR दर्ज किया जा रहा है और माननीय न्यायालय में उपस्थापन किया जा रहा है ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट