शाही सवारी का कई मंचों से हुआ स्वागत, हजारों श्रद्धालु रहे शामिल बाबा महाकाल ने जाना प्रजा का हाल-चाल
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Sep 07, 2026
- 2 views
तलेन । भादो मास के दूसरे सोमवार को महाकाल बाबा की राजशी शाही सवारी धूमधाम एवं शाही ठाठ-बाट के साथ नगर में निकाली गई। सुबह 11 देवलछतरी शिवालय मंदिर से प्रारंभ हुई शाही सवारी में ढोल, डीजे, ताशा पार्टी और बैंड की धुनों के साथ विभिन्न आकर्षक झांकियां व अखाड़े शामिल रहे। बाबा अमरनाथ बर्फानी, श्री हनुमान जी महाराज,,भगवान भोलेनाथ, माता महाकाली, मिकी माउस ,प्रहलाद नरसिंह भगवान की झांकियां व बने पात्र आकर्षण का केंद्र रहे।
