112 के चार पुलिस कर्मियों का निलंबन ड्यूटी से थे गायब
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 12, 2026
- 52 views
रोहतास। ड्यूटी से गायब 112 के चार पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल को निलम्बित कर दिया गया है। तो 9/9 को पूरे रात गायब रहे।ड्यूटी में सख्ती सराहनीय है ।अब सामाजिक सुरक्षा पर भी कार्रवाई की जरूरत है।
ड्यूटी के दौरान यदि कोई पुलिसकर्मी कुछ घंटे भी अपने कर्तव्यस्थल से अनुपस्थित पाया जाता है और गोपनीय निगरानी में उसकी लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ निलंबन जैसी कार्रवाई होना निश्चित रूप से एक सख्त संदेश है। इससे पुलिसकर्मियों में अपने फर्ज के प्रति जागरूकता और कर्तव्यनिष्ठा बढ़ेगी।
लेकिन जिला के आरक्षी अधीक्षक साहब से जनहित की अपील है कि इसी सख्ती का असर सासाराम शहर की उन जगहों पर भी दिखाई दे, जहां केक शॉप और फैमिली रेस्टोरेंट के नाम पर बने केबिनों के दुरुपयोग की शिकायतें सामने आती रहती हैं।
विशेषकर नाबालिगों की सुरक्षा और युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए ऐसे प्रतिष्ठानों की गोपनीय जांच और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए। ताराचंडी मंदिर के आसपास के इलाकों पर भी विशेष निगरानी रखी जाए।
पुलिस की सख्ती केवल ड्यूटी पर तैनात जवानों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज को सुरक्षित रखने वाले हर संवेदनशील मुद्दे पर समान रूप से दिखाई दे।
एसपी रोहतास साहब से विनम्र आग्रह है कि सासाराम की संस्कृति, मर्यादा और बच्चों-युवाओं की सुरक्षा के लिए इस मामले का भी संज्ञान लिया जाए।


रिपोर्टर