डीएम ने बाल गृह का औचक निरीक्षण किए


रोहतास।जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र द्वारा बाल गृह का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में आवासित बच्चों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य,पोषण,स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण देखभाल पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बाल गृह में आवासित बच्चों की स्थिति, उपस्थिति,व्यक्तिगत विवरण तथा बाल कल्याण समिति से संबंधित अभिलेखों की समीक्षा की।

उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता,आवासीय व्यवस्था,सुरक्षा व्यवस्था एवं कर्मियों की उपस्थिति का भी निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों के संधारण की जाँच करते हुए सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि बाल गृह में रहने वाले बच्चों को सुरक्षित,स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए बच्चों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने तथा उनकी बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक,विशेष कार्य पदाधिकारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी,जिला बाल संरक्षण इकाई,रोहतास सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट