1969 से युवाओं को हुनरमंद बना रहा डेहरी का औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास। औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, डेहरी की स्थापना 1969में की गई थी।


इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है।


यहाँ मैकेनिकल, सिविल, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन सहित सभी प्रमुख ट्रेडों का प्रशिक्षण दिया जाता है।


शुरुआती दिनों में यहाँ छात्रों का सीधे नामांकन कर लिया जाता था।


उस समय प्रवेश के लिए किसी भी तरह की प्रतियोगी परीक्षा नहीं ली जाती थी।


समय के साथ तकनीकी शिक्षा के प्रति छात्रों का रुझान बढ़ता गया।


छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने नियमों में बदलाव किया।


अब यहाँ प्रवेश परीक्षा के आधार पर मेधावी छात्रों का चयन किया जाता है।


प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।


केंद्र से प्रशिक्षित छात्र देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों में बहाल हो रहे हैं।


यह संस्थान क्षेत्र में रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।


छात्रों की सुविधा के लिए केंद्र परिसर के बगल में एक विशाल छात्रावास भी बनाया गया है।


छात्रावास में रहने, के सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं।


यह छात्रावास हॉस्टल सुपरिटेंडेंट की देखरेख में संचालित होता है।


छात्रों की सुरक्षा के लिए यहाँ एक रात्रि प्रहरी भी तैनात किया गया है।


कुल मिलाकर यह केंद्र डेहरी क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को उज्जवल बना रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट