जिला परियोजना समन्वयक ने सदर अस्पताल में सफाई व्यवस्था को लेकर की बैठक


 रोहतास।जिला मुख्यालय सासाराम सदर अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, सफाई कार्यों को प्रभावी बनाने के दिए निर्देश।जिला पदाधिकारी, रोहतास के निर्देशानुसार सदर अस्पताल, सासाराम में सफाई व्यवस्था एवं सफाई कार्यों की स्थिति का औचक निरीक्षण किया गया। जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका श्री सुधीर बहादुर द्वारा अस्पताल परिसर में कार्यरत सफाई कर्मचारियों एवं संबंधित कर्मियों के कार्यों का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के उपरांत सासाराम सदर प्रखंड की जीविका टीम के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित कर्मियों को अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। जिला परियोजना प्रबंधक श्री सुधीर बहादुर ने कहा कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अस्पताल में भीड़-भाड़ वाले स्थानों, विशेषकर ओपीडी एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए माइक्रोप्लानिंग के आधार पर सफाई कर्मियों की तैनाती एवं संख्या में आवश्यकतानुसार वृद्धि करने का निर्देश दिया। साथ ही, कार्यों की प्रभावी निगरानी एवं नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड परियोजना प्रबंधक को प्रतिदिन की सफाई व्यवस्था एवं निगरानी से संबंधित प्रतिवेदन साझा करने का निर्देश दिया गया।

जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि सदर अस्पताल में स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखना सभी संबंधित कर्मियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए नियमित निगरानी, बेहतर कार्य-योजना एवं टीम के समन्वित प्रयास से सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट