नंगे विघुत तार के स्पर्श में आने से आठ वर्षीय लड़की की मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 12, 2026
- 2 views
रोहतास । जिले के चुटिया थाना क्षेत्र तियरा खूर्द पंचायत के तियरा खुर्द गांव विद्युत विभाग के घोर लापरवाही से एक 8 साल की मासूम की जान चली गई।
मृत मासूम की पहचान तियरा खुर्द निवासी अशोक यादव की पुत्री सुगंधा कुमारी के रूप मे हुई है।बताया जाता है कि मासूम गमले मे कूड़ा ले फेंकने के लिए बाहर जा रही थी तभी रास्ते मे द्वारा प्रवाहित नंगे गिरी थी तभी मासूम की पैर धारा प्रवाहित नंगे तार के स्पर्श में आ गई जिससे उसकी झुलस मौके पर मौत हो गई। इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने परिजनों को दि जहां परिवार मे चीख पुकार मच गया। वही घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।घटना के बाद स्थानीय लोगो मे विद्युत विभाग के प्रति काफी आक्रोश है, ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग के चलते ये हादसा हुआ है, तार टूटने की सूचना जेई और कर्मियों को दी गई थी लेकिन किसी ने नही सुना जिससे नंगे तार के स्पर्श मे आने के चलते मासूम की जान चली गई है।वही पीड़ित परिवार का प्रशासन से मांग है कि लापरवाही बरतने वाले संबंधी अधिकारियों व कर्मियों पर उचित कार्रवाई हो और सरकार की ओर से मिलने वाली मुआवजा मिले,घटना के बाद परिवार सदमे मे है तथा मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।


रिपोर्टर