एक दिन मे दो मौत से हड़कंप
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 14, 2026
- 3 views
रोहतास ।जिले में रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।रोहतास जिले के दो अलग-अलग जगहों पर रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के साथ-साथ पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है।एक तरफ महिलाए सदा सुहागन रहने के लिए हारतालिका तीज व्रत की तैयारी मे पूरे दिन जुटी रही श्रृंगार प्रावधानों की वस्तुओ की खरीदादरी के लिए जिले के विभिन्न बाजारों मे देर् शाम तक भारी भीड़ के साथ काफी चहल पहल देखी गई वही दूसरी तरफ एक विवाहिता का शव जहां घर के एक कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया, वहीं युवक का शव गांव के समीप एक बगीचे में पेड़ से लटका हुआ था।घटना सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के कोसंदा गांव की है, जहां रविवार की देर रात एक 25 वर्षीय विवाहिता पूजा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार दो वर्ष पूर्व कोसंदा गांव निवासी सुरेंद्र साह के पुत्र छोटन साह के साथ पूजा कुमारी की शादी हुई थी और शादी के बाद से हीं मोटरसाइकिल और सोने की चेन के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। हालांकि मृतका का पति छोटन साह सूरत में रहकर काम करता है, लेकिन परिजनों ने पति पर भी फोन पर लगातार जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार मृतका का एक बेटा भी है और घटना से दो दिन पहले हीं मां ने बेटे का जन्मदिन मनाया था। वहीं पूजा की संदिग्ध मौत को लेकर परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है तथा सूचना पर पहुंची पुलिस ने ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बिक्रमगंज डीएसपी सिंधु शेखर सिंह एवं एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की है।पारिवारिक कलह में युवक ने लगाई फांसी
वहीं दूसरी घटना राजपुर थाना क्षेत्र के रामोडीह गांव की है। यहां पारिवारिक कलह से परेशान हो एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान रामोडीह गांव निवासी सुल्तान मियां के 30 वर्षीय पुत्र जान मोहम्मद के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार जान मोहम्मद अंसारी का शव गांव से बाहर एक बगीचे में पेड़ से लटका हुआ पाया गया। स्थानीय चरवाहों ने जब बगीचे में शव होने की सूचना दी, तो घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


रिपोर्टर