दो बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल एक रेफर


रोहतास ।नगर पंचायत क्षेत्र के कुशडिहरा-रोहतास-नौहट्टा मुख्य मार्ग पर सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। हादसा सोमवार को करीब 11 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़क पर कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही।हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सड़क पर घायल पड़े लोगों को देख ग्रामीणों ने तत्काल पीएचसी रोहतास को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचने के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया।घायलों में शेखपुरा निवासी धीरेंद्र कुमार (26), नावाडीह निवासी सुशील कुमार (24), शेखपुरा निवासी अनिकेत कुमार (25), बारेचा निवासी श्रीकांत यादव (28) तथा नावाडीह निवासी धनजीत कुमार (20) शामिल हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुशील कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सासाराम रेफर कर दिया।ग्रामीणों के अनुसार, दोनों बाइक विपरीत दिशा से आ रही थीं। इसी दौरान दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट