ब्रिगेडियर ने किया बटालियन का निरीक्षण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 16, 2026
- 2 views
रोहतास।गया ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर देवकुमार सेन दो दिवसीय दौरे पर पहुँचे,सासाराम। तुतला भवानी धाम का किया भ्रमण। धाम के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व की ली जानकारी। ब्रिगेडियर सेन ने बटालियन का निरीक्षण किया और इस दौरान कैडेटों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उन्होंने बटालियन परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों का जायजा लिया। इस क्रम में बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप कुमार, सूबेदार मेजर संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। उनके द्वारा निरीक्षण के दौरान कैडेटों के प्रशिक्षण,अनुशासन एवं बटालियन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गयी। दूसरे दिन ग्रुप कमांडर को सासाराम के ताराचंडी धाम एवं ऐतिहासिक शेरशाह सूरी के मकबरे का भ्रमण कराया गया। अधिकारियों ने इन स्थलों के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व से भी उन्हें अवगत कराया।


रिपोर्टर