ग्राम पंचायतों में खेल क्लबों को सक्रिय करने हेतु बैठक


रोहतास।बिहार सरकार के खेल विभाग द्वारा जारी निर्देश के आलोक में जिला खेल पदाधिकारी के आदेशानुसार कोचस प्रखंड की सभी ग्राम पंचायतों में गठित पंचायत खेल क्लबों के सफल संचालन एवं उन्हें क्रियाशील बनाने हेतु शारीरिक शिक्षिका मधुलता की अध्यक्षता में एक विशेष समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें कोचस प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के खेल क्लबों के अध्यक्ष,सचिव तथा कोषाध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में पंचायत स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने,खेल क्लबों के वित्तीय एवं प्रशासनिक संचालन तथा स्थानीय ग्रामीण खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट