बैग में खिलौना पिस्टल और कारतूसनुमा सामान के साथ 2 नाबालिग समेत 3 युवक हिरासत


रोहतास।बिक्रमगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सुरक्षाकर्मियों ने बाइक सवार तीन युवकों को संदिग्ध बैग के साथ दबोच लिया। तलाशी में बैग से खिलौना पिस्टल और कारतूसनुमा वस्तु बरामद होने की खबर से पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते यह बात जंगल की आग की तरह फैल गई।सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता देखने को मिला। कोर्ट के मुख्य गेट पर लगे डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर में संदिग्ध गतिविधि पकड़ में आते ही ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी पारस नाथ सिंह, पप्पू सिंह, संकेत कुमार और मो. नियामुद्दीन ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को गेट पर ही दबोच लिया, जबकि तीसरे साथी को गेट के बाहर से पकड़ा गया।पकड़े गए युवकों की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के पूहपी गांव निवासी नीतीश कुमार, गौतम कुमार और प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को बाइक समेत हिरासत में लेकर बिक्रमगंज थाना को सौंप दिया।।जानकारी के अनुसार, बुधवार, 16 सितंबर को करीब एक बजे विक्रमगंज व्यवहार न्यायालय के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी आने-जाने वाले लोगों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान तीन युवकों को रोककर उनके बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से एक पिस्टलनुमा लाइटर और घास काटने में इस्तेमाल होने वाला बड़ा धारदार हथियार बरामद हुआ।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवकों ने बताया कि पिस्टल जैसा दिखने वाला लाइटर उन्होंने रील बनाने के लिए मंगवाया था। तीनों युवक न्यायालय में शपथपत्र बनवाने के लिए पहुंचे थे।


पुलिस ने बताया - खिलौना पिस्टल लाइटर निकला, रील बनाने के लिए मंगवाया था


घटना के बाद कोर्ट में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। जितने मुंह उतनी बातें उड़ने लगीं। काफी देर तक परिसर में दहशत का माहौल बना रहा।वहीं इस मामले पर रोहतास पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तीनों में से दो नाबालिग हैं और एक बालिग है। उनके बैग से बरामद हुई वस्तु कोई असली हथियार नहीं, बल्कि पिस्टल के आकार का एक लाइटर और घास काटने वाला एक करपूट (औजार) है।पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए मंगवाया था।

फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है कि आखिर वे किस मकसद से कोर्ट परिसर में आए थे। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट