नगर निगम का अतिक्रमण पर प्रहार, सड़क व सार्वजनिक स्थल कराए गए खाली
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 17, 2026
- 8 views
रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम शहर में सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमणमुक्त कराने को लेकर नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में निगम की टीम ने वेदा क्षेत्र में अभियान चलाकर सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।
कार्रवाई के दौरान निगम कर्मियों ने अतिक्रमणकारियों को सार्वजनिक स्थान खाली करने का निर्देश दिया। अभियान के चलते मौके पर कुछ समय के लिए हलचल की स्थिति बनी रही।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में सिटी मैनेजर, सफाई प्रभारी सरदार अजय सिंह समेत नगर निगम की टीम मौजूद रही। निगम प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित नहीं हो, इसे लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर आवागमन सुचारु होने की उम्मीद है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ नियमानुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा।


रिपोर्टर