डेहरी अनुमंडल में धूमधाम से मनाया गया भगवान विश्वकर्मा पूजा महोत्सव


संवाददाता पारस नाथ दुबे


 डेहरी रोहतास।वास्तुकला और शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा डेहरी अनुमंडल में हर्षोल्लास से मनाई गई।


सुबह से ही औद्योगिक क्षेत्रों में पूजा की धूम रही। डालमियानगर, पाली रोड और इंद्रपुरी के सभी छोटे-बड़े कारखानों, फैक्ट्रियों और वर्कशॉप में प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा हुई।


कारीगरों और मजदूरों ने अपने औजारों व मशीनों की सफाई कर पूजा-अर्चना की। टीएम एम निर्मित 


इंद्रपुरी स्थित केंद्र पर कर्मचारियों ने उत्साह के साथ पूजा की और भव्य भंडारे का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विकास दुबे शतिश सिंह एवं धनंजय सिंह और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।


वाहन मालिकों ने भी अपने बस, ट्रक, कार, ऑटो और बाइकों को धोकर फूल-माला से सजाकर पूजा की।


मान्यता है कि विश्वकर्मा पूजा के दिन वाहन पूजन से दुर्घटना से बचाव और व्यापार में वृद्धि होती है।


शिवपूजन इंडस्ट्रीज, डेहरी में भी भव्य पूजा का आयोजन हुआ। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा और प्रसाद वितरण किया गया।


प्रबंधन ने बताया कि हर साल की तरह सभी कर्मचारी एकजुट होकर यह पर्व मना रहे हैं।


रात्रि में कंपनी परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें बाहर से आए कलाकार प्रस्तुति देंगे।


पूरे अनुमंडल में दिनभर भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट