नबीनगर में RPF की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन सतर्क के तहत 30 लीटर लावारिस देसी शराब बरामद

अखिल भारतीय समाचार टीम 

औरंगाबाद----- रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट-नबीनगर ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 लीटर लावारिस देसी शराब बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 6,200 रुपये आंकी गई है।

RPF पोस्ट नबीनगर के निरीक्षक प्रभारी राम विलास राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक शिव शंकर यादव, आरक्षी विमल चंद्र आलोक, आरक्षी राकेश कुमार और आरक्षी कालीचरण की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर में गश्त के दौरान लावारिस हालत में रखी शराब को बरामद किया।

बरामद शराब को विधिक कार्रवाई करते हुए अग्रिम कार्रवाई हेतु स्थानीय थाना बारुण को सुपुर्द कर दिया गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट