डीएम ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 18, 2026
- 2 views
रोहतास।डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, रोहतास में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान शुरू हो गई।समाहरणालय परिसर से गुरुवार को जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग : स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रखी गई है।
जिले में यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के दौरान स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें स्वच्छता लक्षित इकाइयों का कायाकल्प, स्वच्छ पाठशाला तथा सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान सहित कई कार्यक्रम शामिल हैं।
अभियान का उद्देश्य आम लोगों की सहभागिता बढ़ाते हुए स्वच्छता को जनअभियान का रूप देना है। प्रशासन की ओर से विभिन्न स्तरों पर स्वच्छता गतिविधियां संचालित कर लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा।


रिपोर्टर