डालमियानगर में शराब के नशे में हंगामा कर रहे अशोक कुमार उर्फ अशोक साह गिरफ्तार


संवाददाता पारसनाथ दुबे


 डेहरी रोहतास।डालमियानगर पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अशोक कुमार उर्फ अशोक साह, पिता शिवपूजन साह, निवासी कुली क्वार्टर, डालमियानगर के रूप में हुई है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार गश्ती के दौरान कुली क्वार्टर इलाके में अशोक कुमार नशे की हालत में घूम रहा था। पुलिस ने मौके पर ही उसे हिरासत में लिया।


जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। क्षेत्र में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट