खनन क्षेत्र के ग्रामीणों को पत्थर संबंधित रोजगार दिलाने की मांग


रोहतास।सासाराम लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि संजय कुमार बिन्द ने जिलाधिकारी रोहतास को पत्र लिखकर खनन क्षेत्र के ग्रामीणों को पत्थर संबंधित रोजगार देने की मांग की है।

दिनांक 03.10.2026 को लिखे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि मौजा गायघाट, गिजवाही, करवन्दिया तथा अन्य क्षेत्रों में सरकार द्वारा पत्थर खनन के लिए बंदोबस्ती किया जाता है, लेकिन उससे जुड़े स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।

सांसद प्रतिनिधि ने पत्र में लिखा है कि इन क्षेत्रों के लोग पूर्व से ही पत्थर से ही अपना जीविकोपार्जन करते आ रहे हैं। यहां के लोग केवल वर्षा पर आधारित रहते हैं, सिंचाई का कोई साधन नहीं है, जिसके कारण बहुत से लोग अपना गांव छोड़कर अन्य राज्यों में पलायन कर जाते हैं।

उन्होंने जिलाधिकारी से नम्र निवेदन किया है कि नियमावली में प्रावधान जोड़कर खनन क्षेत्र से जुड़े ग्रामीणों को पत्थर तोड़ने और उससे संबंधित रोजगार दिलवाने की कृपा की जाए, ताकि स्थानीय लोगों की स्थिति में सुधार हो सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट