टेंपो से करीब 60 किलो मवेशी का कटा मांस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 04, 2026
- 1 views
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीएनजी टेंपो संख्या UP65JT2181 से करीब 60 किलो मवेशी का कटा हुआ मांस बरामद किया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि कल्याणपुर डुमरी की ओर से टेंपो में अवैध रूप से मवेशी का मांस लेकर तस्कर आ रहे हैं।
सूचना के सत्यापन के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टेंपो को रोककर तलाशी ली। इस दौरान मांस बरामद होने के साथ दो आरोपियों—शहजादे खान, पिता इश्तहार, तथा मोहम्मद उमर, पिता मोहम्मद रुस्तम कुरैशी, दोनो निवासी पक्की बाजार कचहरी, थाना वाराणसी कैंट को पकड़ा गया।
बरामदगी के आधार पर थाना में कांड दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर