झूमे रोहतास–डांडिया नाइट’ में शामिल होने का DM को न्योता


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी रोहतास।18 अक्टूबर को AKS International में होगा आयोजन, DM ने मौजूद रहने पर कार्यक्रम में शामिल होने का दिया आश्वासन नवरात्रि के अवसर पर रोहतास में आयोजित होने वाले ‘झूमे रोहतास–डांडिया नाइट 2026’ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन Dholak Dastak Social & PR Agency की ओर से किया जा रहा है। आयोजन समिति की ओर से कार्यक्रम में जिले के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजन समिति के प्रतिनिधियों ने रोहतास के जिलाधिकारी (DM) को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। समिति की ओर से जिलाधिकारी को निमंत्रण पत्र सौंपकर कार्यक्रम की जानकारी दी गई तथा समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया गया।आयोजकों के अनुसार, जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कार्यक्रम के दिन वे रोहतास में मौजूद रहे, तो कार्यक्रम में शामिल होने का प्रयास करेंगे। जिलाधिकारी के इस सकारात्मक जवाब के बाद आयोजन समिति से जुड़े लोगों में उत्साह देखा गया।आयोजकों ने बताया कि ‘झूमे रोहतास–डांडिया नाइट 2026’ में संगीत, डांडिया, डांस और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से नवरात्रि के उत्सवी माहौल में जिले के लोगों को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में रोहतास के कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के भी शामिल होने की संभावना है वही आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं यादगार बनाने के लिए आयोजन स्थल पर सुरक्षा, प्रवेश और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। झूमे रोहतास–डांडिया नाइट 2026 का आयोजन 18 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे से AKS International, सासाराम में किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन रोहतास में नवरात्रि के अवसर पर सांस्कृतिक एवं मनोरंजन गतिविधियों को एक साथ मंच देने का प्रयास है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट