चित्रकूट मंडल ने जीता राज्य स्तरीय कबड्डी का खिताब


आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में चित्रकूट मंडल ने गोरखपुर मंडल को 33-29 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले सेमीफाइनल में चित्रकूट ने अलीगढ़ को 39-38 से तथा गोरखपुर ने अमेठी छात्रावास को 36-13 से पराजित किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयनाथ सिंह और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट