भगवानपुर प्रखंड के सभी दुर्गा पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर ब्रिगेड ने किया निरीक्षण दिए जरूरी निर्देश

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट

कैमूर---- जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। प्रखंड क्षेत्र में लगाए गए सभी दुर्गा पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं फायर ब्रिगेड की ओर से पूजा समितियों को निर्देश दिया गया है कि पंडाल निर्माण के दौरान अग्नि सुरक्षा से जुड़े सभी निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। पंडालों में आग बुझाने के पर्याप्त साधन रखने, बिजली के तारों की सुरक्षित व्यवस्था करने तथा आपात स्थिति में लोगों के सुरक्षित बाहर निकलने के लिए पर्याप्त रास्ता रखने पर विशेष जोर दिया गया है इस दौरान फायर ब्रिगेड पुलिसकर्मी मनोज कुमार, जो भगवानपुर थाना में हवलदार के पद पर पदस्थापित हैं, द्वारा पूजा समितियों को अग्नि सुरक्षा मानकों की जानकारी देते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने का निर्देश दिया गया फायर ब्रिगेड की टीम ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडालों में पहुंचते हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर घटना का कारण बन सकती है। इसलिए सभी पूजा समितियां प्रशासन और फायर विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट