शिक्षा चौपाल से जगी उम्मीद, बच्चों के उज्जवल भविष्य का लिया संकल्प


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। समृद्धि संस्था रोहतास द्वारा मंत्रा 4 चेंज शिक्षाग्रह अभियान के तहत डेहरी प्रखंड के दरीहट पंचायत अंतर्गत बलभद्रपुर गांव में शिक्षा चौपाल भाग-8 का आयोजन किया गया।


चौपाल में बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, नियमित उपस्थिति, ड्रॉपआउट बच्चों को फिर से स्कूल से जोड़ने और बाल विवाह रोकथाम को लेकर गहन चर्चा हुई।


बताया गया कि 5 से 15 अक्टूबर 2026 तक रोहतास जिले के 19 प्रखंडों के 85 गांवों में कुल 170 शिक्षा चौपाल का आयोजन किया जाना है।


कार्यक्रम में शिक्षा में बाधक बनने वाले कारणों जैसे आर्थिक तंगी, स्वच्छता और शौचालय की कमी पर चर्चा कर समाधान पर जोर दिया गया।


वक्ताओं ने कहा कि लड़के-लड़कियों और दिव्यांग बच्चों सहित सभी बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय, अभिभावक और समुदाय को मिलकर काम करना होगा।


प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नोसद आलम, शिक्षक कपिल सर, चित्रा मैडम, सबिता मैडम और शिक्षा सेवक पारस नाथ ने समुदाय में शिक्षा के प्रति बढ़ रही जागरूकता पर खुशी जताई।


संस्था की सचिव तारा देवी, जिला समन्वयक मालती देवी और ब्लॉक समन्वयक रूपकी कुमारी ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में सामूहिक प्रयास की अपील की।


अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और बाल विवाह रोकने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट