एनसीसी ने सबदला में चलाया तलाब सफाई एवं वृक्षारोपण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 12, 2026
- 3 views
रोहतास।गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार की एनसीसी 6/42 कंपनी द्वारा एनसीसी निदेशालय, बिहार एवं झारखंड, पटना के निर्देशानुसार संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम सबदला , रोहतास में तालाब की साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए तालाब की सफाई की तथा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप कुमार के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में कैडेट्स ने स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी और प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के एनसीसी इंचार्ज डॉ. मयंक कुमार राय ने प्रशिक्षक रौशन सिंह एवं सभी कैडेट्स के समर्पण और सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करते हैं। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।


रिपोर्टर