आजमगढ़ ने गाजीपुर को 20 रन से हराया, श्रवण सरोज बने मैन ऑफ द मैच
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Oct 12, 2026
- 2 views
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी टी-20 स्टेट चैंपियनशिप का उद्घाटन मुकाबला वीएसएसएच आजमगढ़ और वेदांत क्रिकेट क्लब गाजीपुर के बीच खेला गया। इसमें आजमगढ़ की टीम ने गाजीपुर को 20 रन से हराकर जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का उद्घाटन विजय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष त्रिपाठी ने किया।टॉस जीतकर गाजीपुर ने आजमगढ़ को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आजमगढ़ ने निर्धारित 20 ओवर में 140 रन बनाए। ध्रुव तोमर ने 12 गेंदों पर पांच छक्कों की मदद से 32 रन बनाए, जबकि धनंजय यादव ने 54 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से नाबाद 43 रन की पारी खेली।लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर की टीम 19.2 ओवर में 120 रन पर ऑलआउट हो गई। राजवर्धन ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। आजमगढ़ की ओर से श्रवण सरोज ने 15 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि वैभव ने 10 रन देकर तीन विकेट चटकाए। शानदार गेंदबाजी के लिए श्रवण सरोज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


रिपोर्टर