​सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में 'श्री रामलीला' का भव्य मंचन, बच्चों के अभिनय ने मोहा मन


​आजमगढ़ शहर के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, एलवल में नवरात्रि व विजयादशमी के उपलक्ष्य में भव्य 'श्री रामलीला' का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को मंच पर इतनी जीवंतता से उतारा कि पूरा परिसर 'जय श्रीराम' के जयकारों से गूंज उठा।​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो० संजीव कुमार (कुलपति, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय), मंडलायुक्त श्री विवेक (IAS), अपर आयुक्त अर्चना द्विवेदी, प्रबंध निदेशक प्रशांत चन्द्रा एवं प्रधानाचार्य विनय पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।​डिजिटल बैकड्रॉप और आधुनिक साउंड सिस्टम से सजे मंच पर विद्यार्थियों ने श्रीराम जन्म, सीता स्वयंवर, वन गमन, सीता हरण, लंका दहन और रावण वध जैसे प्रमुख प्रसंगों का मनमोहक मंचन किया।​मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति और मर्यादा से जोड़ते हैं। प्रधानाचार्य विनय पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास व नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट