सोन नदी सिर्फ सिंचाई का साधन नहीं, बिजली उत्पादन का भी बड़ा साधन


संवाददाता पारसनाथ दुबे


 डेहरी रोहतास।सोन नदी का पानी केवल खेतों की प्यास ही नहीं बुझाता, बल्कि इससे बिजली भी पैदा होती है, जो क्षेत्र के विकास की सबसे बड़ी ताकत है।


डेहरी स्थित पश्चिमी सोन नहर पर बने डेहरी हाइडल पावर प्लांट में नहर के तेज बहाव वाले पानी को डंप कर बिजली उत्पादन किया जाता है। यही पानी किसानों के खेतों तक जाने से पहले मेगावाट बिजली पैदा कर बिहार के कई जिलों को रोशन करता है।


सिंचाई के साथ-साथ बिजली उत्पादन सोन परियोजना की दोहरी उपलब्धि है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोन का पानी सोना है, इससे खेती भी होती है और बिजली भी पैदा होती है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट