कुदरा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निबंध प्रतियोगिता सह संगोष्ठी आयोजित, तीन छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर जिले के कुदरा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत निबंध प्रतियोगिता सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

नगर पंचायत कुदरा के लालापुर स्थित शगुन लॉन में विकासशील नव युवक संघ, भैसौला द्वारा मेरा युवा भारत एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुबोध कुमार तिवारी ने की, जबकि मंच संचालन संघ के अध्यक्ष राम सिंघासन यादव ने किया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, देशी रियासतों के एकीकरण और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही युवाओं से राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सद्भाव और नागरिक कर्तव्यों को अपनाने की अपील की गई।

वहीं, निबंध प्रतियोगिता में संजना कुमारी ने प्रथम, काजल कुमारी ने द्वितीय और निशांत कुमार पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट