सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर थाना बरसठी में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने परेड कार्यक्रम में लिया हिस्सा
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Oct 31, 2026
- 2 views
बरसठी (जौनपुर)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को थाना बरसठी परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव समेत थाना बरसठी पर तैनात समस्त अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी पुलिसकर्मी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित परेड कार्यक्रम के लाइव प्रसारण से जुड़े और परेड का हिस्सा बने। इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान, देश की अखंडता और एकता के महत्व को याद किया गया। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के माध्यम से देश की एकता, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया गया।


रिपोर्टर