छठ महापर्व को लेकर घाटों पर जोरों पर तैयारी, खराब मौसम बना बाधा - श्रद्धालुओं में उत्साह
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 02, 2026
- 1 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिले भर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। हिंदुओं के लिए यह महान पर्व है, जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
हालांकि अभी मौसम खराब होने के कारण कई जगह घाट बनाने का काम अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है। प्रशासन और स्थानीय युवाओं द्वारा घाटों की सफाई और सजावट का कार्य किया जा रहा है।
छठ पर्व का महत्व ऐसा है कि विदेशों में रहने वाले लोग भी इसे मनाने के लिए अपने वतन लौट आते हैं, वहीं जो नहीं आ पाते वे जहां हैं वहीं छठ मनाते हैं। सभी लोग सूर्य भगवान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हैं और सुख-समृद्धि, पुत्र प्राप्ति व मनोवांछित कामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।
अभी से ही लोग छठ के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि इसे धूमधाम से मनाया जा सके। छठव्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नवयुवकों में तरूण द्वार और घाट बनाने को लेकर काफी उमंग और उत्साह है। जब कि चार दिनों का पर्व महिलाओं के लिए काफी कठिन होता है नवंबर माह में 13 से 16 तक छठ पर्व है।


रिपोर्टर