डीएम ने पत्थर खनन की समस्या दूर करने को लेकर संकल्पित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 02, 2026
- 1 views
रोहतास ।जिले में 2012 से बंद पत्थर खनन पुनः एक बार शुरू करने के लिए जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कारवाई अंतिम चरण में है। जिले के करवंदिया तथा गिजवाही -2 ब्लॉक सहित पहाड़ी इलाके में पत्थर खनन में आने वाली बाधा दूर होने के बाद रोहतास जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में भेजे गए प्रतिवेदन के बाद सरकार ने रोहतास में पत्थर खनन को लेकर मुहर लगा दी है।
इसी कड़ी में पटना से पहुंचे खनन विभाग के पदाधिकारी आज करवंदिया पहाड़ी इलाके में रास्ता सहित खनन क्षेत्र के निविदा के लिए अंतिम जायजा लिया।
जिले में पत्थर खनन को लेकर आज पटना से खनन विभाग के पदाधिकारी करवंदिया तथा गिजवाही -2 इलाके में जायजा के साथ निविदा की उम्मीद जल्द पुरी होने की जताई जा रही है। इससे पहले जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गायघाट तथा गिजवाही -1 की निविदा खनन विभाग ने किया है।जिसकी आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर है। जिले में 2012 के बाद पत्थर खनन को लेकर रोहतास जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अवलोकन के साथ सरकार को रिपोर्ट भेजी गई। जहां सरकार ने रोहतास जिला में फिलहाल 4 ब्लॉक के लिए हरी झंडी दी है। जिसमें करवंदिया में रास्ता को लेकर आने वाली अड़चन डीएम दीपक कुमार मिश्रा के पहल पर दूर कर दिया गया है।
जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में पत्थर खनन को लेकर सरकार तत्पर है। लोगों को रोजगार भी मिलेगा। सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप गिजवाही -1 तथा गायघाट में पत्थर खनन के लिए के लिए 12 हेक्टेयर से अधिक चयन किया गया है। जबकि करवंदिया में छोटे छोटे ब्लॉक सरकार के गाईड लाईन के अनुरूप होगा वहीं गिजवाही -2 के लिए भी निविदा हेतू कार्रवाई जारी है।


रिपोर्टर