बाइक चोरी के एक घंटे के अंदर दो गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

ब्यूरो चीफ संदिप कुमार


एसडीपीओ गोपाल कृष्ण ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, गिरफ्तार एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी मिला




कैमूर:-- जिला के मोहनियां थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना के महज एक घंटे के अंदर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई सफेद रंग की TVS Apache मोटरसाइकिल (BR 45 N 2047) भी बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर 2026 की शाम करीब छह बजे अनिल कुमार सिंह ने मोहनियां थाना में अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मोहनियां थाना कांड संख्या 879/26, दिनांक 02.11.2026, धारा 303(2) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से चोरी की गई मोटरसाइकिल पर सवार दोनों आरोपियों को ट्रैक किया। पुलिस ने पीछा करते हुए चैनपुर थाना क्षेत्र के दुलहरा और जगरियां के बीच नवनिर्मित एक्सप्रेसवे के पास दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरव कुमार उर्फ टाइगर (23 वर्ष), पिता राजेश कुमार सिंह तथा प्रकाश कुमार (22 वर्ष), पिता छोटू साह, दोनों निवासी जगरियां, थाना चैनपुर, जिला कैमूर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सौरव कुमार उर्फ टाइगर का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ चैनपुर थाना में चोरी, शराबबंदी कानून तथा अन्य धाराओं में चार मामले दर्ज हैं।

मामले में एसडीपीओ मोहनियां गोपाल कृष्ण ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस की तत्परता और तकनीकी सहायता से मोटरसाइकिल चोरी की घटना का एक घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट