चैनपुर पुलिस ने छह शराबियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में


संवाददाता सिंगासन सिंह यादव 


भभुआ (कैमूर):--- अनुमंडल क्षेत्र के चैनपुर थाना ने शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार लोगों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भभुआ भेज दिया गया।

इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सभी की शराब पीने की जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई।

गिरफ्तार लोगों की पहचान अजय कुमार, पिता मुन्ना राम, ग्राम खरीगावा; सुनील कुमार, पिता भडोल बिंद, थाना भभुआ; जवाहर यादव, पिता टेगरी यादव, ग्राम पर्वतपुर; ब्रजेश राम, पिता सियाराम राम, ग्राम पर्वतपुर; मोहित कुमार, पिता रामकृत राम तथा सूरज कुमार, पिता रामदाहिन राम, दोनों ग्राम खरीगावा, जिला कैमूर के रूप में हुई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट