प्रेक्षक ने नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों का लिया जायजा

चांद  (कैमूर)।।  प्रखण्ड में नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों का प्रेक्षक चुनाव आयोग ने जायजा लिया। प्रखण्ड में कुल 163  मतदान केंद्र एवं 4 सहायक मतदान केंद्र  स्थापित किये गए है। जिसमें से 38 मतदान केंद्र   नक्सल प्रभावित  है। प्रेक्षक उदय नारायण सिंह ने नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने  मतदान केंद्र दिवाने पतेशर हमीरपुर सोंगर सुरहा आदि का जायजा लिया। प्रेक्षक ने बूथों पर विजली शौचालय रास्ता रैम्प लिखावट आदि एक एक सुविधाओं का आकलन किया। प्रेक्षक ने  मतदान केंद्रों पर ग्रामीणों से पूछा की मतदान केंद्रों पर जाते समय या मतदान करते समय आप लोंगो को कोई प्रभावित करता है प्रेक्षक  उदय नारायण सिंह के सवाल पर ग्रामीणों ने कहा की मतदान केंद्रों पर मतदान करने में कोई परेशानी नहीं होती है। ग्रामीणों ने कहा की मतदान केंद्रों पर नक्सल की कोई समस्या नहीं है। ग्रामीणों ने कहा मतदान निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न होता रहा है। ग्रामीणों ने  कहा 38 मतदान केंद्रों को नक्सल घोषित करना अनुचित है। चांद प्रखण्ड में कुल मतदाताओं की संख्या 93853 है महिला मतदाताओं की संख्या 44762 है। प्रेक्षक ने ग्रामीणों के बात करने के बाद संतुष्ट दिखे। प्रेक्षक उदय नारायण सिंह ने बूथों का आकलन करने के बाद आवश्यक निर्देश दिए। प्रेक्षक के साथ शिक्षा विभाग के डी आर पी विभूति पाण्डेय साथ में थे।निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ शशिभूषण साहू ने बताया सभी मतदान केंद्रों को दुरूस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। बीडीओ ने कहा सभी मतदान केंद्रों पर लेखनी का कार्य किया जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट